Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
शिवराज ने लाडली बहनों व परिवार के साथ मनाई खुशी
bhopal, Shivraj celebrated, sisters and family

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना हो रही है। दोपहर दो बजे तक आए रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है। रूझान आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं कांग्रेस में निराशा का माहौल है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रुझानों में पार्टी को मिल रही बढ़त का जश्न मनाया। उन्होंने लाड़ली बहनों और अपने परिजनों के साथ खशियां मनाईं।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह और दोनों पुत्रों के साथ बालकनी में खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया। इसके बाद उन्होंने लाड़ली बहनों से मुलाकात की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं और देश की जनता के मन में भी बसते हैं। ये विश्वास की जीत है जो बीजेपी को आज मिल रहा है और मेरे बहनों आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है।

 

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि -'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय'। आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।

 

 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास तथा उन्होंने जो यहाँ सभाएं की और जनता से अपील की, वह जनता के दिलों को छू गयी और उसी के कारण यह परिणाम आ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार, दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहाँ इम्प्लीमेंट किया और यहाँ जो योजनाएँ बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वो भी जनता के दिल को छू गये।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अमित शाह की अचूक रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, शिवप्रकाश, अश्विनी वैष्णव ने जो मार्गदर्शन किया, उससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली, इसलिए मैंने पहले भी कहा था कि हम शानदार सफलता प्राप्त करेंगे।

 

 

उन्होंने सोशल मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे कैंपेन के दौरान आपका जो प्यार, सहयोग और स्नेह मिला, वो अद्भुत व अभूतपूर्व था। आपके प्यार और सहयोग के जरिये आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आपका यह प्रेम और स्नेह बना रहे..., मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे और प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा करते रहेंगे। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

शिवराज से मिलने पहुंचे सिंधिया, बोले- दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत

मप्र विधानसभा की मतगणना के रुझान स्पष्ट होते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज काफी देर तक सिंधिया और वरिष्ठ नेता प्रभात झा के साथ टीवी पर चुनावी नतीजों का विश्लेषण देखते रहे। इसके बाद सिंधिया ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, वे तो कल लड्डू खरीद रहे थे, बधाई के पोस्टर भी लग गए थे। हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे, क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि जनता का पूरा आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

MadhyaBharat 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.