Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगताें को श्रद्धांजलि अर्पित की
bhopal, Chief Minister Shivraj ,Bhopal gas tragedy

भोपाल। भोपाल गैस कांड की आज 39वीं बरसी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर असमय अपनी जान गंवाने वाले दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 

मुख्यमंत्री चाैहान ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा भोपाल गैस त्रासदी ने कई अनमोल जिंदगियों को हमसे छीना है। इस भीषणतम त्रासदी में असमय प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि ऐसी काली रात की पुनरावृति फिर कभी न हो और समाज को कभी इस तरह की भयावह त्रासदी का सामना न करना पड़े।

 

 

सर्वधर्म सभा आयोजन में पहुंचेभोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर रविवार को भोपाल के करोंद में स्थित भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया। चुनावी गहमागहमियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस सर्वधर्म सभा में पहुंचे और गैस कांड में मारे गए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भी 2-3 दिसंबर की वो रात याद आती है तो हम कांप उठते हैं। जहरीली गैस के कारण हमारे हज़ारों भाई-बहनों और बच्चों ने अपनी जान गंवाई। भोपाल का वो दृश्य भूला नहीं जा सकता। मैं उन सब भाई-बहनों के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करना चाहता हूं। उस भीषण त्रासदी ने कई अनमोल जिंदगियों को हमसे छीना है।

MadhyaBharat 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.