Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
मुख्यमंत्री भूपेश जीते डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हारे
raipur,Chief Minister Bhupesh, Deputy CM TS Singhdev

रायपुर।पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश चुनाव जीत गए हैं। दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में 17वें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश कांग्रेस को 94 हजार 847 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को विजय को 75 हजार 304 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 हजार 543 वोट से जीते। छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महज 122 वोटों से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही सरगुजा संभाग की बाकी 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2018 के चुनाव में यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को भी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर भाजपा 20 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

छत्तीसगढ़ में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। उनको भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने 17 हजार 600 वोटों से करारी शिकस्त दी है। वहीं पांच मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के खाते में कांकेर की भानुप्रतापपुर, धरमजयगढ़, खरसिया और खुज्जी की सीटें गई हैं। दूसरी ओर भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

 

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, जशपुर से विष्णु देव साय और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू तथा कोंडागांव भाजपा की लता उसेंडी को जीत मिली है।

रमन सिंह ने रिकॉर्ड बनाते हुए 35 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। रमन सिंह ने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को हराया है। वहीं अब कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है। पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली है। इसकी अधिकृत घोषणा होना बाकी है। जशपुर में भाजपा उम्मीदवार रायमुनी भगत ने कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार भगत को 20 हजार हजार वोट से हराया है। वहीं कुनकुरी में विष्णुदेव साय भाजपा ने यूडी मिंज कांग्रेस को भी 20 हजार से अधिक मतों से मात दी है। पत्थलगांव में कांग्रेस के रामपुकार सिंह को कांग्रेस की गोमती साय , भाजपा ने 600 वोटों से हराया है।

रायपुर जिले में कांग्रेस की करारी हार हुई है। भाजपा ने सभी 7 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है। रायपुर उत्तर, दक्षिण, पश्चिण्म, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, अभनपुर, आरंग में भाजपा ने जीत हासिल की है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा बाकी है। भिलाई के अहिवारा विधानसभा से भाजपा के डोमनलाल 25073 ने जीत हासिल की। 18वें चक्र में भाजपा के डोमनलाल को 92683 एवं कांग्रेस उम्मीदवार एवं भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मल को 67690 वोट मिले। वहीं 19वें राउंड में डोमन लाल को 95944 एवं निर्मल कोसरे को 70871 मत मिले।

 

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 17वें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश को 94,847 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को विजय को 75304 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 हजार 543 वोट से जीत गए हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 15वें राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कुल 63484 एवं भाजपा के ललित चंद्राकर को 78576 वोट मिले। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 15 हजार 92 वोटों से पीछे हैं। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र यादव 1253 वोट से जीत गए।

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में 15 वां राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कुल 63484 एवं भाजपा के ललित चंद्राकर को 78576 वोट मिले। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 15 हजार 92 वोटों से पीछे हैं।

 

भिलाई नगर विधान सभा क्षेत्र में 11वां राउंड में कांग्रेस देवेंद्र यादव 53,957 एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को 52704 मत मिला। विधायक देवेंद्र यादव 1253 वोट से जीत गए।

 

राजनंदगांव के डोंगरगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हर्षिता बघेल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विनोद खांडेकर को 14 हजार 256 मतों के अंतर से पराजित किया।

 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव सीट से भाजपा उम्मीदवार लता उसेंडी ने जीत हासिल किया। भाजपा की लता उसेंडी ने कांग्रेस के मोहन मरकाम को हराया है। जीत पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा माकड़ी के अटल चौक में जमकर आतिशबाजी की गई। बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मंडावी ने भाजपा उम्मीदवार महेश गागड़ा को हराया है। कांग्रेस के विक्रम मंडावी को 35586 मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार महेश गागड़ा ने 32528 मत हासिल किए हैं। कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने 3046 मतों से जीत दर्ज की है।

MadhyaBharat 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.