Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
महेश गागड़ा ने बीजापुर की जनता के जनादेश का अपमान किया है - विक्रम मंडावी
bejapur, Mahesh Gagda ,Vikram Mandavi

बीजापुर। जिले के नवनिर्वाचित विधायक विक्रम मंडावी ने पूर्व विधायक महेश गागड़ा के बयान पर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव होते है, चुनावों के दौरान जनता अपनी मनपसंद से आगामी पांच वर्षों के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुनती है, इसी प्रक्रिया के तहत बीजापुर की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताते हुए लोकतांत्रिक रूप से मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है। लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक महेश गागड़ा का अपने प्रेसवार्ता में चुनाव को लेकर दिया गया बयान बीजापुर के मतदाताओं द्वारा कांग्रेस को मिले जनादेश का अपमान है।

विक्रम मंडावी ने आज मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी रहे महेश गागड़ा लगातार दो बार चुनाव हार चुके है, अपनी हार से बौखलाकर बीजापुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनावों पर उलजुलूल बयानबाजी कर बीजापुर जिले के मतदाताओं का अपमान करने में लगे है। उन्होने कहा कि वर्ष 2008 और 2013 में वे भी विधायक निर्वाचित हुए थे, और भाजपा की सरकार भी बनी थी वे मंत्री भी बन गये तो क्या पूर्व विधायक महेश गागड़ा को उस समय के जिले के कलेक्टर और एसपी. ने उन्हें चुनाव जिताया था या फिर बीजापुर जिले की जनता ने चुनाव जिताया था, उन्हें इस बात का खुलासा करना चाहिए।

विक्रम मंडावी ने कहा कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने बीजापुर की जनता के जनादेश का अपमान किया है, इसलिए पूर्व विधायक महेश गागड़ा को बीजापुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विक्रम मंडावी ने कहा कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा झूठे आरोप लगाने में माहिर है और अब भी वे झूठे आरोप लगाकर जिले के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों को डरा धमकाकर जिले में भय का माहौल बनाने का काम कर रहे है, और अपने आप को आज भी मंत्री समझ रहे है। उन्होने पूर्व विधायक महेश गागड़ा को चुनौती देते हुए कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, यदि विक्रम मंडावी ने भ्रष्टाचार किया है तो निष्पक्ष जांच करायें और जेल में डालें। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

MadhyaBharat 5 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.