Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहर
gwalior, City remained . consecutive day

ग्वालियर। पूर्व से आ रही नमीयुक्त हवा की वजह से ग्वालियर में अधिकतम तापमान भले ही सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है, लेकिन फिर भी मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम है।

ग्वालियर में गुरुवार को सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही जबकि दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहे लेकिन शाम को मौसम साफ नजर आया। इसके चलते दिन व रात का तापमान लगभग स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार समुद्री चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होने के बाद उसके अवशेष के रूप में इस समय छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग तक सीमित है लेकिन हवा में नमी होने की वजह से ग्वालियर-चंबल में बादलों की आवा-जाही बनी हुई है। इसी कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो पा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 11 दिसम्बर को हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल तापमान में ज्यादा उलटफेर की संभावना कम है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार सुबह हवा में नमी 93 और शाम को 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

MadhyaBharat 7 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.