Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कार को ट्रक ने मारी टक्कर दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत
korba, Car collided , bride and groom died

कोरबा/जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के कार को टक्कर मारने के चलते हुआ है। सभी लोग दुल्हन की विदाई कराकर बलौदा से लौट रहे थे।

 

बलौदा निवासी सोनी परिवार के बेटे शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से शनिवार रात को हुई। रविवार सुबह विदाई के बाद दूल्हा शुभम, दुल्हन नेहा, शुभम के पिता ओमप्रकाश सोनी (50), फूफा सरजू सोनी (66) और बुआ रेवती सोनी एक ही कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दुल्हन सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में उपचार के दौरान दूल्हे ने भी दम तोड़ दिया।

 

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद कार से धुआं निकलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

MadhyaBharat 10 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.