Since: 23-09-2009
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भूपेश बघेल पर अब भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस सरकार में वनमेन शो का काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस किनारा करने लगी है, जिसका ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। 15 वर्षों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस पार्टी को 2018 में जनता ने जो जनादेश दिया था, उस जनादेश का कांग्रेस पार्टी ने जरा भी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस के नेताओं ने इन पांच वर्षों में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान बनाए थे। भूपेश है तो भरोसा है का नारा देने वाली कांग्रेस में अब भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस शुरू से ही अपनी अंदरूनी कलह से जूझती रही। उनके सरकार के मंत्री ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं करते थे, कांग्रेस पार्टी जान गई थी, कि भूपेश बघेल की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, भ्रष्टाचार एवं लूट चारों तरफ हुई है। जिसकी वजह से कांग्रेस ने भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं जताया। परिणाम स्वरूप कांग्रेस के आला कमान ने भूपेश बघेल को दरकिनार करते हुए अपने वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |