Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने किये बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain, BJP MP , Ravi Kishan ,Baba Mahakal

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं अभिनेता रवि किशन सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। रवि किशन बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती के दर्शन और पूजन अर्चन भी किया।

 

 

रवि किशन सोमवार सुबह तड़के चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे धोती- सोला पहनकर महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए। रवि किशन करीब दो घंटे यहां रूके। उन्होंने महाकाल लोक भी देखा। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा, 'मैं तो महाकाल का सेवक और उनके चरणों का दास हूं। महाकाल दर्शन कर धन्य हो गया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा कार्यों में लगे लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं, बाबा महाकाल के दर्शन करने का मेरा अनुभव अच्छा रहा है। अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और कहां की मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।

 

बाबा महाकाल ने अपने विधायक को राजा बना दिया

रवि किशन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में कई कार्य किए गए। आज बाबा महाकाल ने अपने विधायक को राजा बना दिया। विश्व के राजा बाबा महाकाल ने मध्यप्रदेश का राजा डॉ. मोहन यादव को बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में प्रचार के दौरान यहा आया था, तब मैंने बाबा महाकाल से कामना की थी कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बने। मेरे महाकाल ने मेरी बात सुनी और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी। हर हर महादेव, महाकाल महाराज की जय।

MadhyaBharat 18 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.