Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 22 महिला - पुरुष मजदूर घायल
dantewada, 22 male and female ,laborers injured

दंतेवाड़ा /रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छिंदनार के करका पुल के पास बीती देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जिससे ट्राली में बैठे 22 महिला और पुरुष मजदूर घायल हो गए। ट्राली में 35 मजदूर सवार थे। घायल मजदूरों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं ,जिनका दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

 

दंतेवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरा ट्रैक्टर बड़े करका ग्राम से मजदूरों को काम के बाद वापस कासोली लौट रहा था , तभी छिंदनार के करका पुल के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। शोर होने पर वहां से गुजर रहे तथा आपस के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को निकाला। 108 एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों के जरिए घायल मजदूरों को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूरों का दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 26 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.