Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
पति और जेठ को गोली मारकर महिला ने किया सरेंडर
ujjain, Woman surrenders , husband and brother-in-law

उज्जैन। नववर्ष के पहले दिन सोमवार सुबह जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने पिस्टल से अपने पति और जेठ को गोली मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई है। इसके बाद पत्नी थाने पहुंची और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

 

इंगोरिया थाना पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह क्षेत्र में रहने वाली सविता पत्नी राधेश्याम पिस्टल लेकर थाने पहुंची और उसने बताया कि मैंने अपने पति राधेश्याम और जेठ धीरज को गोली मार दी है। सविता की बात सुनकर पहले तो पुलिस चौंक गई, फिर घटनास्थल पर पहुंची, जहां गोली लगने से राधेश्याम पुत्र नगुलाल की मौत हो चुकी थी। जबकि महिला का जेठ धीरज गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 

 

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है, जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान हो गई थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था। आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था, जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, घायल जेठ ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जिला अस्पताल, उज्जैन में शवों को मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 1 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.