Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
अभिनेत्री नयनतारा समेत फिल्म अन्नपूर्णी की स्टार कास्ट के खिलाफ जबलपुर में एफआईआर दर्ज
jabalpur, FIR lodged, film Annapurni

जबलपुर। नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री नयनतारा अभिनीत फिल्म "अन्नपूर्णी" की स्टार कास्ट के खिलाफ जबलपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेत्री नयनतारा के साथ फिल्म के निर्देशक निर्माता एवं अन्य कलाकारों के खिलाफ लव जिहाद और भगवान राम के अपमान करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

 

‘अन्नपूर्णी’ एक तमिल फिल्म है, जिसमें नयनतारा के साथ ही अभिनेता जय और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में हैं। हिन्दू सेवा परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को ओमती थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फिल्म में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जसवानी समेत अन्य ने ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई फिल्म अन्नपूर्णी के निर्देशक निर्माता एवं कलाकारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। उसके बाद ओमती थाने की पुलिस ने जांच के बाद फिल्म के निर्माता-निर्देशक के साथ स्टार कास्ट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। यह एफआईआर फिल्म निर्देशक नीलेश कृष्णा, अभिनेत्री नयनतारा, निर्माता जतिन सेठी, आर रविन्द्रन और पुनीत गोईका के अलावा सारिक पटेल और मोनिका शेरगिल के खिलाफ दर्ज की गई है।

 

 

हिंदू सेवा परिषद के अतुल जेसवानी ने बताया कि अन्नपूर्णी फिल्म में कई ऐसे दृश्य ऐसे हैं, जो हिंदू धर्म के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं। फिल्म में भगवान श्रीराम के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। जेसवानी के मुताबिक फिल्म में लव जिहाद दिखाया गया है। फिल्म के कलाकार के द्वारा यह भी प्रदर्शित किया गया है कि श्री राम भगवान वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे।

 

 

उन्होंने बताया कि फिल्म के आखिरी सीन में बिरयानी बनाने से पहले मंदिर के पुजारी की बेटी हिजाब पहनकर नमाज पढ़ती है। आरोप है कि फरहान नामक एक कलाकार ने अभिनेत्री का ब्रेनवास करके मांस कटवाया, क्योंकि उसका कहना है कि भगवान श्रीराम और माता सीता ने भी मांस खाया था। फिल्म में अभिनेत्री मंदिर नहीं जाकर फरहान के घर रमजान इफ्तार करने जाती है। फिल्म में लड़की के पिता संध्या आरती कर रहे हैं और दादी माला जप रही हैं, पर उनकी बेटी के मांस खाने और खिलाने के दृश्य आपस में जुड़े हुए हैं। अभिनेत्री के पिता एक मंदिर के प्रधान पुजारी हैं। वह विष्णु भगवान के लिए सात पीढ़ियों से भोग बना रहे हैं लेकिन उनकी बेटी को मुर्गा-मांस बनाते हुए दिखाया गया है। हिंदू लड़की को नमाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फिल्म में फरहान नामक कलाकार के द्वारा कहा गया है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण, शिव और भगवान मुरूगन भी जानवरों को काटकर पकाकर मांस खाया करते थे। फिल्म में एक ब्राह्मण हिंदू लड़की को मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित करना और हमारे धार्मिक ग्रंथ जैसे रामायण, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का गलत तरीके से गलत तथ्यों के साथ भगवानों को अपमानित करना प्रदर्शित किया गया है।

MadhyaBharat 10 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.