Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मारपीट के मामले में एबीवीपी के 200 कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
indore, 200 ABVP workers ,case of assault

इंदौर। शहर के एक निजी कॉलेज में छात्रा से हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में 200 से ज्यादा एबीवीपी व अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात बाणगंगा थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अफसर बाणगंगा थाने पहुंचे और छात्रों को समझाइश दी। इस मामले में एक एसआई को सस्पेंड और चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

 

एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार रात करीब 10 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट लिखाने आए कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 2 घंटे तक छात्र थाने में बैठकर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी व थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। हंगामा कर रहे छात्रों की शिकायत पर देर रात एसआई महेश चौहान को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कमल जरिया, अभिषेक जायसवाल सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।

 

प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छेड़छाड़ की घटना निजी कॉलेज में बुधवार सुबह हुई। जब एबीवीपी के नगर मंत्री सार्थक जैन, साथी कार्यकर्ता चातक वाजपेई और कुशल यादव रिपोर्ट करने थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने सुनवाई नहीं की और उनके साथ ही मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें डंडे से पीटा और जूते भी सुंघाए। इस मामले में एडिशनल डीसीपी जोन 3 रामस्नेही मिश्रा का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना निजी कॉलेज की है। छात्रा रिपोर्ट करने जिन कार्यकर्ताओं के साथ आई थी, उन्होंने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। हम मामले की जांच कर रहे। फिलहाल छात्रों को समझाइश देकर शांत किया है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।

MadhyaBharat 18 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.