Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज का किया गया शुरुआत
korba, Invitation banquet,Chief Minister Sai

कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में न्योता भोज का शुरुआत किया गया। इसी के तहत आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित सभी आश्रम छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन मनाने जिले के जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी छात्रावास आश्रम में बच्चों के बीच पहुंचकर न्योता भोज में उनके साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। सभी संस्थानो में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी आचार, पापड़, सलाद के साथ ही खीर, पूड़ी, हलवा, मिठाई जैसे अनेक स्वादिष्ट पकवान तैयार किया गया, जिसका लुत्फ सभी बच्चों ने उठाया। विकासखण्ड करतला के कोथारी के बालक छात्रावास में बच्चों द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। सभी बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छात्रावास में बच्चों के लिए विशेष भोजन के रूप में खीर पूड़ी बनाया गया। छात्रावास के अधीक्षक ने भी बच्चों के साथ भोजन कर लजीज व्यंजनो का लुत्फ लिया। इसी प्रकार कन्या आश्रम मदवानी, बालक आश्रम बरपाली, आश्रम कोरकोमा, आश्रम श्यांग सहित अन्य आश्रम छात्रावासों में भी न्योता भोज का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के साथ खुशियां बांटने के इच्छुक व्यक्तियों हेतु सराहनीय योजना लाई है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप दे सकते है। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते है। इससे समुदाय में अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों के बीच समानता की भावना का विकास होगा।

MadhyaBharat 21 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.