Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
नवविवाहिता की आग से जलकर मौत
korba, Newly married woman, burnt to death

कोरबा। कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र मं रहने वाली 22 वर्षीय सावित्री सारथी की जलने के कारण मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर ही हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। दोनों के विवाह को महज 14 माह ही हुए हैं। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

 

 

कोरबा जिले में कुसमुंडा थानातंर्गत एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। मृतका का नाम सावित्री सारथी था,जो मूलरुप से जांजगीर जिले में मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पौना की निवासी थी,और उसने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी हरीष सारथी से प्रेम विवाह किया था। करीब 14 माह पूर्व दोनों ने बिहार जाकर शादी रचाई थी फिर कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में आकर रह रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे पति हरीष सारथी ने उसे जले हुए हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया और फरार हो गया, जिसके बाद सावित्री की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर ही हत्या करने की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

MadhyaBharat 26 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.