Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
रायगढ़ नगर निगम बजट सत्र के बीच ठेकेदारों का हंगामा
raigarh, contractors amid, Raigarh Municipal Corporation

रायगढ़। नगर निगम में बुधवार को बजट पेश किया जा रहा है। बजट सत्र के लिए बैठक शुरू होने के पहले ही ठेकेदारों ने निगम परिसर में अपने लंबित भुगतान को लेकर जमकर हंगामा किया। ठेकेदारों ने निगम कमिश्नर सुनील चन्द्रवंशी के चेंबर के सामने धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। वहीं ठेकेदारों ने निगम कमिश्नर के अश्वासन पर शांत हुए तथा मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।

लंबित भुगतान की मांग को लेकर निगम ठेकेदारों ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त के चेंबर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का कहना है कि उनका भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। निगम के विभिन्न क्षेत्रों विकास कार्यों को मूर्त रूप दिए जाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं हो रहा है,ठेकेदारों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले के सरकार में भी उनका भुगतान लटका हुआ था।

निगम के अधिकारी शासन से भुगतान नहीं होने की बात कही। वहीं ठेकोदारों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व राज्य शासन से राशि भी निगम को प्राप्त हो चुकी है, इसके बाद भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है।

ठेकेदार अनिल डालमिया ने बताया कि भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को कई प्रकार की समस्याएं भी हो रही हैं। इसमें वे निर्माण सामग्री जिन व्यापारियों से उधर में लिए थे, उनका भी तकादा आ रहा है। वहीं घर परिवार में शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम में भी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।

रायगढ़ नगर निगम कमीश्नर सुनील चन्दवंशी ने बताया कि भुगतान को लेकर ठेकेदार संघ ने आज प्रदर्शन किया। निगम में बैठक सहित अन्य कार्य होने की वजह से उनका प्रकरण लटका हुआ था, अब जल्द ही उनकी समस्या को दूर करते हुए भुगतान किया जाएगा।

MadhyaBharat 28 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.