Since: 23-09-2009
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
महाकाल दर्शन के बाद गांधी का उज्जैन गेट से देवास गेट तक भव्य रोड शो हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने राहुल गांधी का अभिवादन किया। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम उज्जैन जिले के इंगोरिया में रहेगा। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |