Since: 23-09-2009
सुकमा। जिले के तोंगपाल पुलिस ने 5.240 किलो गांजा के साथ एक आरोपित को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि सुकमा की ओर से एक मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 30-डी -8793 में एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जगदलपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर तोंगपाल में नाकाबंदी कर आरोपित समर हवलादर पिता खोकन हवलादर ग्राम एमव्ही. मलकानगिरी उड़ीसा के कब्जे से प्लास्टिक थैला से मादक पदार्थ गांजा कुल 06 पैकेट जुमला वजन 5.240 किलोग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर थाना तोंगपाल में अपराध कमांक 03/2024 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्रवाई उपरांत आज गुरुवार को आरोपित समर हवलादर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |