Since: 23-09-2009

  Latest News :
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन.   शासन, पारदर्शिता और नवाचार में नए मानक स्थापित कर रहा भारत : प्रधानमंत्री.   नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है : अमित शाह.   राहुल गांधी ने तेलंगाना और हिप्र के मुख्यमंत्रियों से भी ‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करने का आग्रह किया.   स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर ठीक रखा जा सकता है लिवर: जेपी नड्डा.   बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर.   घर में खेलते समय विस्फोट से चार बच्चे झुलसे.   जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है एकजुट होकर अभियान को बनायें सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उज्जैन के चार युवकों की मौत.   धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान.   नर्मदा नदी में डूबने से 12वीं की छात्रा की मौत.   इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.   बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान का बलिदान.   गर्मी में मटके की मांग बढ़ी.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार.   लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने मंत्री से लगाई गुजर.   यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई चालक सह‍ित कई यात्री घायल.   सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति का मिला शव.  
डिजिटल पेमेंट लेने से मना करने पर भावी प्रत्याशी ने थमाई चिल्लर
jabalpur, Prospective candidate ,digital payment

जबलपुर। लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन फार्म लेने के लिए पहुंचे युवक ने जब डिजिटल पेमेंट करना चाहा तो निर्वाचन के कार्य में लगे कर्मचारियों ने ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना कर दिया। इसके बाद भावी प्रत्याशी ने अपने साथ लाये हुए बैग में भरे हुए 25 हजार के सिक्के निर्वाचन कर्मचारियों को दे दिए। इतने सारे सिक्के देखकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। परंतु कोई विकल्प न देख कर्मचारियों को वह सिक्के गिनने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पूरे चिल्लर की गिनती करने में आधे घंटे से भी अधिक समय लगा।

यादव कॉलोनी निवासी विनय चक्रवर्ती बुधवार को सबसे पहले प्रत्याशी का फॉर्म लेने पहुंचे। भावी प्रत्याशी अपने साथ 10 हजार रु नगद लेकर पहुंचे थे इसके अलावा बचे हुए भुगतान के लिए उन्होंने डिजिटल पेमेंट करने की बात कही। जिस पर कर्मचारियों का कहना था कि यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, नामांकन फार्म नगद ही दिया जाएगा। इसके बाद भावी प्रत्याशी का फॉर्म लेने पहुंचे विनय सीधे ने अपनी गाड़ी से 25 हजार के सिक्के ले जाकर कर्मचारी की टेबल पर रख दिए।

विनय चक्रवर्ती पेशे से बिल्डर हैं। उनका कहना है कि सालों से देश में भाजपा कांग्रेस की सरकार राज कर रही है जिसको लेकर विकास अभी भी अछूता है। गरीबों को मदद मिले इसके लिए वह लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि साथियों ने मिलकर मुझे यह पैसा एकत्रित कर दिया है। बैग में इतनी सारी चिल्लर देखकर कर्मचारियों ने उसको गिरना शुरू किया अंत में विनय चक्रवर्ती से कहा गया कि इसमें 350 रुपए कम है। लेकिन विनय और उनके साथियों ने पूरे रुपए गिने। राशि पूरी होने के बाद विनय चक्रवर्ती ने प्रत्याशी के लिए नामांकन फार्म ले लिया।

MadhyaBharat 20 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.