Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पिछोर के चर्चित विधायक प्रीतम लोधी को माला पहनाना महंगा पड़ा
shivpuri,Garlanding famous ,Pichhor MLA Pritam

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में इस समय लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लागू है। इसी बीच आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले चार शिक्षकों को शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इन चार शिक्षकों ने पिछोर के चर्चित भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का स्वागत करते हुए माला पहनाई थी। माला पहनाने का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद जिला मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय में इसकी शिकायत हुई और अब इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पिछोर विधायक को सर्किट हाउस में माला पहनाने पहुंच गए थे चार शिक्षक-

 

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पिछोर सर्किट हाउस में विधायक प्रीतम लोधी के साथ खनियांधाना के शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक अरविंद वर्मा, परवेज खान, यशपाल सिंह, अनिल पाराशर यहां विधायक को माला पहनने के लिए पहुंच गए।शासकीय शिक्षकों ने फूल-माला पहनकर फोटो खिंचवाए । जो वायरल हो गए । उक्त शिक्षकों की शिकायत जब जिला निर्वाचन अधिकारी से हुई तो उन्हें उप जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में अटैच कर दिया। लोकसभा चुनाव में बनाए गए शिकायत शाखा प्रभारी और महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि पिछोर सर्किट हाउस में माला पहनने वाले खनियांधाना के चारों शिक्षकों को उप जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में अटैच कर दिया है। इस मामले की शिकायत कृष्णम दुबे ने की थी।

 

विभागीय जांच के अलावा संबंधित शिक्षकों को किया गया जिला मुख्यालय पर अटैच-

 

शिकायत शाखा प्रभारी और महिला बाल विकास विभाग की डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि आचार संहिता लग गई थी, तो फिर किसी भी शासकीय सेवक को राजनीतिक लोगों के बीच पहुंचना ही नहीं चाहिए। अब इस मामले में चारों शिक्षकों को शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अटैच किया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। श्री सुंदरियाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने उक्त शिक्षकों को उप जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में अटैच कर दिया है।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.