Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
जलती हुई भट्ठी में गिरकर मजदूर की दुखद मौत
raipur, Tragic death , burning furnace

रायपुर /दुर्ग। दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र स्थित रसमड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मंगलवार रात जेडी स्टील प्राइवेट लिमिटेड इस्पात में जलती हुई भट्ठी में एक मजदूर गिर गया। इससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। इस मौत के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।मृतक मजदूर युवक की पहचान जितेंद्र भूरिया (24 ) झारखंड निवासी के रूप में की गई है।

 

अंजोरा पुलिस ने बताया कि प्लांट के फर्नेस में बारी मेन के रूप में कार्यरत कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। मंगलवार रात को फर्नेंस में अचानक विस्फोट हुआ भागते समय जितेंद्र दूसरे फर्नेंस में जा गिरा। बगल में स्थित फर्नेंस का पिघला लोहा उस फर्नेंस में गिरा जिसमें जितेंद्र गिरा था।इससे उसकी जलकर दुखद मौत हो गई।वह झारखंड निवासी था और रसमड़ा के जेडी इस्पात में ठेका कर्मचारी का काम करता था। इस प्लांट में हैवी स्ट्रक्चर लोहे के एंगल और प्लेट बनाने का काम होता है। जहां मजदूर फर्नेस से निकलने वाले गर्म लोहे के ऊपर के कचरे को बड़े चम्मच से हटाने का काम (बारी मैन) करता था।

मौत के बाद प्रबंधन पर सेफ्टी सबंधित कई आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इसके साथ ही कर्मचारी ने मृतक कर्मचारी के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन किया।जिसके बाद अंजोरा चौकी पुलिस की समझाइस के बाद रात 12 बजे कर्मचारी वापस लौटे।

MadhyaBharat 27 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.