Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार
gwalior, Heat wave begins, maximum mercury

 

ग्वालियर। होली के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। ग्वालियर में भी गुरुवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ऐसे में मौसम विभाग से राहत की खबर भी आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 से 31 मार्च के दौरान बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। यदि बूंदाबांदी हुई तो बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग सकता है।

ग्वालियर में होलिका दहन वाले दिन से ही सूरज के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी सूरज के तेवर तल्ख बने रहे। इस वजह से पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 2.2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 58 प्रतिशत दर्ज की गई जो औसत से 11 प्रतिशत अधिक है जबकि शाम को हवा में नमी 39 प्रतिशत दर्ज की गई जो औसत से 14 प्रतिशत अधिक है। स्थानीय मौसम विज्ञानी हुकुम सिंह ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल में पछुआ पवनों के बीच द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसी क्रम में 29 मार्च शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव ग्वालियर-चंबल संभाग में भी नजर आ सकता है। यहां 29 से 31 मार्च के दौरान घने बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है जबकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।

MadhyaBharat 28 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.