Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
आठ महिने की अपनी बेटी की हत्या कर शव नाले में फेंका
singroli,Murdered ,month

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से मां के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही आठ माह की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद निर्दयी मां ने उसका शव एक बोरे में डालने के बाद नाले में फेंक दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर कढ़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस मामले में आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी अनुसार घटना बरगवां गांव में बुधवार की है। मासूम बच्ची का गुनाह बस इतना था कि वह लगातार रो रही थी। बच्ची का रोना मां से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने गुस्से में मासूम को उठाकर पानी की बाल्टी में डूबो दिया। आठ माह की मासूम की सांसे थमने के बाद निर्दयी मां उसे बोरी में बंदकर घर के पास नाले में फेंक आई। जब बच्ची के पिता राम लाल तिवारी घर आए तो आरोपित मां मधु ने बताया कि बच्ची को कमरे में सुलाकर वे घर का काम कर रही थी। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। परिजनों की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो मां ही आरोपी निकली। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को नाले से शव को बरामद किया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपित मां के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है उससे पूछताछ कर रही है।

MadhyaBharat 4 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.