Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भालू के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
korba, Elderly woman dies , bear attack

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में भालू के हमले में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला गोलबहरा गांव का है।

 

जानकारी के मुताबिक, गोलबहरा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय मंगली बाई बुधवार सुबह 6 बजे महुआ बीनने जंगल में गई हुई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में मंगली बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर वहां महुआ बीनने गए बाकी ग्रामीण दौड़े आए।

 

भालू को गांववालों ने मौके से खदेड़ा

गांववालों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से भालू को खदेड़ा और घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में घायल बुजुर्ग को लेकर पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।

MadhyaBharat 10 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.