Since: 23-09-2009

  Latest News :
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
मप्र के रीवा में बोरवेल के खुले गड्ढे गिरा 6 साल का मासूम
rewa, 6 year old innocent, borewell

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार को एक छह साल का मासूम खेत में खेलते समय बोरवेल के खुले गड्ढे में गिर गया। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य फिलहाल जारी है। बच्चा बोरवेल के गड्ढे में 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू के लिए फिलहाल जेसीबी की मदद से ली जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मनिका गांव निवासी विजय आदिवासी का छह साल का बेटा मयंक आदिवासी शुक्रवार को अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल में रहा था। इसी दौरान मयंक अचानक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और जिला मुख्यालय से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। बच्चे के रेस्क्यू के लिए बोरवेल के आसपास गड्ढा किया जा रहा है। वहीं, रीवा से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।

 

जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चा मयंक 60 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। फिलहाल उसे बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

MadhyaBharat 12 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.