Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की कार का हुआ ब्रेक फेल, पैर में लगी चोट
ujjain, Film actress, Tanushree Dutta,car brake fails

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची थी। उज्जैन जाते समय उनकी कार के ब्रेक फेल होने से वह दुर्घटना का शिकार हो गईं। हालांकि, उन्हें पैर में मामूली चोट आई हैं। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन भी किए। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी शेयर की है।

 

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो पोस्ट शेयर किए हैं, साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे महाकाल के दर्शन कर बाहर आ रही हैं। तनुश्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि दुर्घटना से पैर में कुछ टांके आए हैं। जय श्री महाकाल। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि यह मेरे जीवन की पहली दुर्घटना थी, जिसने मेरे संकल्प और विश्वास को और मजबूत बना दिया है। मैं उतनी खुशकिस्मत नहीं हूं, जितना मैं खुद को मानती हूं।

 

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किए हैं, उनके एक फोटो पैर का है, जिसमें उन्हें चोट लगी है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि 'आज का दिन बहुत एडवेंचरस था। महाकालेश्वर के दर्शन हो गए, मंदिर जाते वक्त गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। बस कुछ टांके लगे हैं, जय श्री महाकाल।

MadhyaBharat 3 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.