Since: 23-09-2009

  Latest News :
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की आपसी लड़ाई का खामियाजा जनता उठा रही - केदार कश्यप
jagdalpur, public is bearing , brunt  fight , Kedar Kashyap

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बीच संबंधों को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच जारी आपसी लड़ाई का खामियाजा बस्तर और सरगुजा क्षेत्र की जनता को उठाना पड़ रहा है, बस्तर और सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाएं वेटिलेटर पर चली गई है, आम जनता परेशान है। किसी भी प्रकार की नई योजनाएं शुरू नही हो पा रही है, जो प्रदेश को बदहाली की तरफ ले जा रही है। पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए न नीति है न नीयत है।

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच की खाई अब रंजिश में बदलती जा रही है, स्वास्थ्य मंत्री के बस्तर और दंतेवाड़ा दौरे में जिला प्रशासन के मुखिया का प्रोटोकाल में न पहुंचना किसके इशारे पर हो रहा है, यह जनता भलीभांति जानती है। बड़े अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी संगठन से जुड़े बड़े पदाधिकारियों की अनुपस्थिति ने बता दिया कि इस रंजिश की आग अब पूरे प्रदेश में फैलती जा रही है। जिसका नुकसान बस्तर और सरगुजा संभाग के आदिवासी भाइयों और बहनों को उठाना पड़ रहा है।

MadhyaBharat 10 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.