Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान एक और युवक की मौत
jabalpur, Another youth dies, police recruitment race

जबलपुर। जबलपुर में पुलिस भर्ती के लिए हो रही दौड़ में बीमार पड़े एक और युवक की मौत हो गई है। दो मौतों और कई लडक़ों के बीमार पडऩे की खबरों को शासन ने गंभीरता से लिया है और पुलिस भर्ती परीक्षा को 2 जून तक स्थगित कर दिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा- पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए 2 जून तक स्थगित किया गया है। यह परीक्षा ऐसे समय कराई जा रही है, जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गौरतलब है कि बालाघाट निवासी 29 साल के इंदरकुमार लिल्हारे 10 मई को 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गया था। उसके नाक-कान से खून निकल रहा था। उसे गंभीर हालत में शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। इसके एक दिन पहले ही सिवनी निवासी 22 साल के नरेंद्र कुमार गौतम की भी दौड़ में शामिल होने के बाद मौत हो गई थी। आज भी फिजिकल एग्जाम में 179 कैंडिडेट शामिल हुए।

MadhyaBharat 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.