Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
सर्व आदिवासी समाज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का करेगा बहिष्कार
sukma,  tribal society , boycott the program , Chief Minister

 

सुकमा। जिले के आदिवासी भवन में सर्व आदिवासी समाज द्वारा विगत दिनों आयोजित बैठक में 18 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुकमा प्रवास व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सर्व आदिवासी समाज शांतिपूर्ण तरीके से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सर्व आदिवासी समाज का कहना कि समाज प्रमुखों द्वारा अपनी जायज 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात के बाद भी समाज की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण सर्व आदिवासी समाज ने यह निर्णय लिया है।

 

सर्व आदिवासी समाज सुकमा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोढ़ी ने गुरुवार को बैठक के संबंध बताया कि सर्व आदिवासी समाज ने सुकमा जिला के ग्रामीणों से मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की हैं। सरकार ने समाज के साथ वादा खिलाफी किया है। भूपेश सरकार व मंत्री कवासी लखमा ने समाज की मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन सर्व आदिवासी समाज द्वारा सुकमा कलेक्टर घेराव के 50 दिन बाद भी बस्तर मूल समाज के 20 सूत्रीय मांगों पर क्षेत्रीय विधायक व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आश्वासन के बाद भी सरकार के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही है और न ही एक भी मांग पूरा किया गया है। जिसके चलते बीते दिनों समाज के मांगों को गंभीरता से न लेकर नजर अंदाज किया गया है, जो आदिवासी समाज के साथ छलावा है। जिसके चलते सर्व आदिवासी समाज ने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में सुकमा में मुख्यमंत्री के दौरे में व सभा में ग्रामीणों को दूरी बनाए रखने की अपील समाज कर रही है।

MadhyaBharat 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.