Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आठ आवारा मवेशियों को रौंदा
dantewada, Speeding unknown vehicle ,trampled eight stray cattle

 

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम के तुमनार में सीडब्ल्यूसी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर बैठे आठ आवारा मवेशियों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के द्वारा रौंदने के बाद फरार हो गया। इस घटना में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो घायल गाय की स्थिति गंभीर है। स्थानीय ग्रामीण सुखराम और बलराम ने जब गुरुवार सुबह सड़क पर मवेशियों के शव देखे तो उन्होंने पहले घायल गायों को उपचार के लिए निकटस्थ पशु चिकित्सालय पहुंचाया उसके बाद मृत मवेशियों को सड़क से हटाया।

 

उल्लेखनीय है कि शहर व गांव की सड़कों व गली, मोहल्लों में घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठान में रखा जाना है, लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं देने का दुष्परिणाम है कि छह गायों की मौत के रूप में सामने आया है। सड़कों में आवारा मवेशियों की मौजूदगी की समस्या बस्तर संभाग में लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। बारिश होने पर आवारा मवेशी सड़क पर सूखे स्थान पर बैठ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

MadhyaBharat 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.