Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
बिलासपुर को कैंसर हॉस्पिटल की सौगात
बिलासपुर को कैंसर हॉस्पिटल

सीएम भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास 

बिलासपुर में  सीएम भूपेश बघेल  ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का वर्चुअल  शिलान्यास किया।  जहां  सभी प्रकार के कैंसर का  इलाज होगा।  यह हॉस्पिटल 120 करोड़ रुपये की लागत से कोनी में निर्मित होगा।  सीएम भूपेश बघेल ने रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे कोनी में 120 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का वचुर्वल शिलान्यास किया। इस मौके पर  सीएम बघेल ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है।  इस इंस्टीट्यूट के बन जाने के बाद सभी प्रकार के कैंसर का उपचार  हो सकेगा।  जो बड़ी चिकित्सकीय सुविधा साबित होगा।  यह इंस्टीट्यूट प्रदेश के ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों का भी उपचार कर सकेगा।  बिलासपुर संभाग के लोग इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे। अब कैंसर के इलाज के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस कांग्रेस के नेता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सिम्स के स्टाफ मौजूद  रहे।  स्टेट कैंसर इस्टीट्यूट के निर्माण की जिम्मेदारी सीजीएमएससी को सौंपी गई है। अब आने वाले दिनों में भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसे एक साल के भीतर तैयार करना होगा। कैंसर हॉस्पिटल में 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक कैंसर वार्ड ,20 बिस्तरों का अत्याधुनिक कैंसर आईसीयू ,सभी प्रकार की निश्शुल्क कीमोथेरेपी ,एक कोबाल्ट ब्रेकीथेरेपी यूनिट , एक सीटी सिमुलेटर ,अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन से इलाज , दो लीनियर एक्सेलरेटर , कैंसर अनुसंधान के लिए सभी अत्याधुनिक प्रसाधन ,एक पीईटी स्कैन मशीन

, एमआरआई जांच। हॉस्पिटल में स्तन कैंसर, सवाईकल कैंसर, मुख एवं गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, बड़ी आंत एवं गुदा के कैंसर, पेट के कैंसर, यकृत कैंसर, पित्त के थैली का कैंसर, हड्डी के कैंसर, ब्लड कैंसर का इलाज होगा।  इस हॉस्पिटल के निर्माण की घोषणा 27 फरवरी 2014 को केंद्र सरकार ने की थी।  लेकिन इसे मंजूर होने में पांच साल का समय लग गया। 2019 में इसको अंतिम स्वीकृति दी गई। इसके बाद 2020 में केंद्र ने पहली किस्त के रूप में 51 करोड़ रूपये जारी किया है। आनलाइन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में विधायक शैलेष पांडेय मौजूद थे। 

MadhyaBharat 22 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.