Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
भिलाई से दिल दहला देने वाली घटना
भिलाई से दिल दहला देने वाली घटना

मां और छोटा भाई हत्या मामले में गिरफ्तार 

 

 

भिलाई से दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है।  रात को घर से खाना खाकर टहलने निकले युवक की सुबह झाड़ियों में लाश  मिली थी।  जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है।  मृतक की मां और छोटे भाई को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के समय से ही पुलिस को उन पर संदेह था। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।  बताया जा रहा है  कि 23 मई की सुबह औंधी गांव में निरंजन यादव (24) का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर झाड़ियों में पाया गया था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह घर से बिना बताए रात में चला गया था, सुबह उसकी लाश मिली है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि निरंजन आदतन शराबी था और आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा करता था। उसके रोज-रोज के झगड़े घरवाले तंग आ गए थे। निरंजन का पिता बचपन में ही उसे छोड़कर कहीं चला गया था। तब से निरंजन अपनी मां और बड़े भाई के साथ नाना के घर औंधी में रह रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने निरंजन की मां और उसके छोटे भाई ज्ञानेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उन्होंने निरंजन की हत्या करके शव को फेंकना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि निरंजन शराब पीकर आए दिन झगड़ा लड़ाई करता था। घटना की रात वह नशे में आकर रुपए की पेटी तोड़कर रुपए निकाल रहा था। इसको लेकर मां और बड़े भाई से उसका काफी विवाद हुआ। गुस्से में आकर उन्होंने पास पड़े मेटाडोर के पट्टा उसके सिर में मार दिया। इससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। इसके बाद घर वालों ने निरंजन को मार दिया और शव को घर से 30 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले ने मां के रिश्ते को कलकित कर दिया है। 

MadhyaBharat 25 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.