Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बीएसपी डीजीएम के एसएनआर रमेश सस्पेंड
 बीएसपी डीजीएम के एसएनआर रमेश सस्पेंड  बीएसपी डीजीएम के एसएनआर रमेश सस्पेंड

 भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक की हुई थी मौत 

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस सात में बुधवार को हुए हादसे में मृत ठेका श्रमिक राहुल उपाध्याय के परिजन ने हंगामा कर दिया।  परिजनों ने शव को रखकर विरोध जताया। परिजनों ने  मांग थी कि जब तक संयंत्र प्रबंधन आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी का पत्र नहीं देगा तब तक वे दिवंगत के शव को सुपुर्द नहीं लेंगे। इस दौरान विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी यह मांग भी कर रहे थे कि ठेकेदार द्वारा आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस घटना में बीएसपी ने मैकेनिकल के डीजीएम के एसएनआर रमेश को सस्पेंड कर दिया है। घटना की जानकारी लगने के बाद अस्पताल परिसर में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी एवं पुलिस भी पहुंच गई थी। मौके पर पीड़ित परिवार एवं संयंत्र के अफसरों की बातचीत हुई। इसके बाद दिवंगत श्रमिक की पत्नी रमा उपाध्याय के नाम संयंत्र प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन पत्र दिया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि संयंत्र प्रबंधन मामले की जांच के बाद नियमानुसार आश्रित परिवार के एक सदस्य को संयंत्र में नियुक्ति देगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ठेका एजेंसी अमन कंस्ट्रक्शन के संचालक से दस लाख रुपए पीड़ित परिवार को बतौर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर चर्चा जारी थी।मृतक राहुल उपाध्याय के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की 11 साल, लड़का 10 साल छोटी बेटी की उम्र नौ साल है। मृतक अकेला कमाने वाले था। पत्नी रमा के अलावा परिवार में बूढ़ी मा है। मृतक का पूरा परिवार समय सदमे में है।

MadhyaBharat 2 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.