Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने भरा नामांकन
इंदौर बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने भरा नामांकन

 

सीएम शिवराज ने कहा पुष्यमित्र मतलब जनता का मित्र

शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के नामांकन भरने से पहले राजवाडा पर आयोजित सभा का आयोजन हुआ। शिवराज ने कहा पुष्यमित्र मतलब जनता का मित्र। भारतीय जनता पार्टी सबसे अलग पार्टी है, मोदी जी, अमित जी, नड्डा जी हमारे नेता हैं। पार्टी ने तय किया कि एक व्यक्ति के पास एक पद ही रहेगा। कांग्रेस में तो एक ही आदमी विधायक, सांसद और महापौर के उम्मीदवार है। कमलनाथ या तो तुम्हारे पास कार्यकर्ता ही नहीं है, या कार्यकर्ता हैं तो उनकी कोई इज्जत नहीं है। इंदौर में लड़ाई धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच में है।   इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित शहर के बड़े नेता मंच पर उपस्थित थे। शिवराज ने  कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इंदौर के विकास की परंपरा जो कैलाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, उमाशशि शर्मा ने कायम की है, उसे पुष्यमित्र आगे बढ़ाएंगे। इसे और स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। इन्हीं के प्रयासों से इंदौर स्वच्छता में नवाचार ला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर की एक परंपरा है, जीवन मूल्य है, आदर्श है, संस्कार है। यह मां अहिल्या का शहर है इंदौर और यह मेरे सपनों का भी शहर है। आने वाले दस सालों में इंदौर बेंगलुरू और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा। पुष्यमित्र एक सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता हैं। हाई कोर्ट में सरकार के एडिशनल जनरल एडवोकेट के तौर पर पूरी प्रमाणिकता के साथ पुष्यमित्र भार्गव ने जनता का पक्ष रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। स्वच्छ छवि है और ऐसा कार्यकर्ता जिसे जब कहा गया कि नार्थ ईस्ट जाकर आओ तो वह वहां भी जाकर आया है। उन्होंने कहा कि इंदौर बनाने के हमारे अपने सपने हैं। इंदौर का विकास, ग्रीन सिटी इंदौर, क्लीन सिटी इंदौर, आईटी सिटी इंदौर, मेट्रो सिटी इंदौर, स्मार्ट सिटी इंदौर इन्वेस्टर्स सिटी इंदौर के लिए हमारा रोडमैप तैयार है। इस मौके पर  बीजेपी महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सहपरिवार खजराना गणेश की पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद लिया।उन्होंने प्राचीन हरसिद्धि मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। बीजेपी इंदौर जीत के लिए पूरे दम ख़म के साथ काम क्र रही है।

MadhyaBharat 18 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.