Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
निजी विश्वविद्यालयों को RTI के तहत जानकारी देना बाध्य नहीं
निजी विश्वविद्यालयों को RTI के तहत जानकारी देना बाध्य नहीं

 

जबलपुर हाई कोर्ट ने दी एक आदेश में व्यवस्था  

 

मध्य प्रदेश की जबलपुर हाई कोर्ट ने एक आदेश में व्यवस्था दी है कि निजी विश्वविद्यालयों को RTI अधिनियम के अंतर्गत जानकारी देने बाध्य न किया जाए। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकल पीठ ने मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। याचिकाकर्ता निजी विश्वविद्यालयों की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता और आशीष मिश्रा ने अपना पक्ष रखा।उन्होंने दलील दी कि प्राइवेट  विश्वविद्यालय केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी तरह का वित्तीय सहायता या शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं करते हैं। इस वजह से उन्हें सूचना के अधिकार में लोक सूचना अधिकारी को नियुक्त करने बाध्य करना किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल आवेदन को स्वीकार कर सूचना प्रदान करने के लिए बाध्य करना अनुचित है। राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त द्वारा आदेश पारित कर के यह कहा था कि प्रदेश भर के निजी विश्वविद्यालय न केवल लोक सूचना अधिकारी नियुक्त करने अपितु सूचना के अधिकार में मांगी जाने वाली सभी जानकारियों को सार्वजनिक करने हेतु बाध्य हैं। इसी रवैये के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। राज्य सूचना आयोग की ओर से अधिवक्ता जय शुक्ला ने पैरवी की। अधिवक्ता अरुण जैन ने उपभोक्ता आयोग से संबंधित समस्याएं दूर करने पर बल दिया है। पूर्व में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या यथावत है।

MadhyaBharat 23 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.