Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
क्षेत्रीय रेल प्रबंधक की मौत
क्षेत्रीय रेल प्रबंधक की मौत

 

हादसे को लेकर हो रही जांच 

बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत अमलाई रेलवे स्टेशन में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार समेत सीसीएम, सीओएम समेत अन्य अन्य अफसर अमलाई पहुंचे। इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर जांच की जा रही है।महाप्रबंधक व जोन के अफसर वहां पहुंचे। अधिकारी यहां से स्वचलित निरीक्षण यान में गए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा घटना के प्रत्यक्षदर्शियाें से भी पूछताछ करेंगे। गुरुवार की शाम 19:45 बजे बैकुंठपुर में पदस्थ क्षेत्रीय रेल प्रबंधक योगेंद्र सिंह भाटी (आइआरटीएस) की कटनी- बिलासपुर मेमू ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बैकुंठपुर के साथ ही वे शहडोल के प्रभार में भी थे। इसीलिए वे गुरुवार को अमलाई रेलवे स्टेशन आए थे। ब्लाक लेकर रेलवे का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान अमलाई स्टेशन यार्ड किमी नंबर 882/ 15-21 डाउन लाइन पर 08478 मेमू लोकल ट्रेन आ गई और क्षेत्रीय रेल प्रबंधक भाटी उस ट्रेन की चपेट में आ गए। यह बड़ा हादसा है। यही वजह रात में जोन व मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीआरएम व मंडल के अधिकारी अमरकंटक एक्सप्रेस में अमलाई के लिए रवाना हुए।

MadhyaBharat 24 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.