Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बैतूल में सड़क हादसा पांच लोग घायल
बैतूल में सड़क हादसा पांच लोग घायल

 

बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में गिरी कार 

 

 

बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाइवे के ताप्ती घाट पर जीप बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।  सागौन के बड़े पेड़ में जाकर टकराने से जीप गहरी खाई में नही पहुंची। दुर्घटना में जीप में सवार पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला और उसकी एक माह की बच्ची को ज्यादा चोट लगने से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि भैंसदेही से पांच लोग जीप में सवार होकर बैतूल के कोसमी जा रहे थे। खेड़ी सांवलीगढ़ के पास ताप्ती घाट में स्थित काली मंदिर के पास मोड़ में जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया और जीप लहराते हुए सड़क से उतरकर सीधे खाई में गिर गई। गनीमत रही कि खाई में जाकर जीप पेड़ से अटक गई। राहगीरों ने तत्काल ही डायल 100 और 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर बुलवाया। इसके बाद बचाव कार्य प्रारंभ हुआ। खाई में पेड़ के सहारे अटकी जीप में से सभी सवारों को धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। 

MadhyaBharat 25 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.