Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
राहुल को देखने लगी भीड़
राहुल को देखने लगी भीड़

 

माता पिता ने रक्षकों का जताया आभार 

पिहरीद में  राहुल को देखने करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिले के पिहरीद गांव में बोरवेल के गड्ढे से पांच दिनों बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए राहुल साहू को शनिवार को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राहुल अब पूरी तरह से स्वस्थ है। राहुल को विदा करने पूरा बिलासपुर जिला प्रशासन आया हुआ था। राहुल के गांव पहुंचने पर उसकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तिलक - आरती कर उसका स्वागत किया।गांव के बधो, महिलाएं, पुरूष, बुजुर्ग सभी राहुल को एक झलक देखने और उनका अभिनंदन करने आतुर दिखे। जाति, समाज और धर्म से परे होकर पिहरीद गांव के लोगों ने राहुल के लिए एकजुटता और भाईचारे का परिचय दिया। चट्टानों के बीच बोरवेल में 105 घण्टे तक जिंदगी और मौत के संघर्ष के बीच मौत को मात देकर लौटा राहुल अस्पताल में स्वस्थ्य होकर जब हंसता और मुस्कुराता हुआ गांव लौटा तो शायद उन्हें भी महसूस हुआ होगा कि अब यह पूरा गांव उसका परिवार बन गया है। राहुल की माता गीता साहू, पिता रामकुमार साहू और दादी श्याम बाई साहू सहित स्वजन ने राहुल के रेस्क्यु से लेकर उपचार तक किए गए व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला सहित बचाव में लगे सभी लोगों का आभार जताया हैं।  

MadhyaBharat 25 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.