Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण
प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण

 

कलेक्टर अविनाश लवानिया संक्रमित 

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है।  प्रदेश में कोरोना  के 216 नए मरीज मिले हैं।  स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी 7592 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में इतने मरीज मिलने की पुष्‍टि हुई है। संक्रमण दर 2.84 फीसदी रही। विगत एक मार्च के बाद पहली बार रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों का आंकड़ा 200 के पार हुआ है। प्रदेश में इन दिनों कोरोना के जितने भी मरीज मिल रहे हैं उनमें से 50% से ज्यादा सिर्फ इंदौर और भोपाल के होते हैं। इंदौर में तो संक्रमण दर 20% के करीब पहुंच रही है। 216 मरीजों में से 90 मरीज इंदौर और 47 भोपाल में मिले हैं। भोपाल के कलेक्‍टर अविनाश लवानिया भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने स्‍वयं इस बात की पुष्‍टि करते हुए अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। कलेक्‍टर लवानिया ने कहा कि स्वास्थ्य गड़बड़ लग रहा था। हेल्थ चेकअप के साथ कोरोना जांच करवाई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। प्रदेश में 178 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे। नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1283 हो गई है। नए रोगियों में 155 को दोनों और दो को कोरोनारोधी टीका की सिर्फ एक डोज लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय मरीजों में से 31 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश के 52 जिलों में से मंगलवार को सिर्फ 44 जिलों में ही कोरोना की जांच की गई। 

MadhyaBharat 21 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.