Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
छत्तीसगढ़ में दो मंकीपॉक्स के संदिग्ध
छत्तीसगढ़ में दो मंकीपॉक्स के संदिग्ध

 

मंकीपॉक्स का एक मरीज ओमान से लौटा है 

विदेशों से आया मंकीपाक्‍स अब देश में भी फ़ैल रहा है। जिससे सरकार की चिंताएं बढ़ गई है।  देश में सबसे पहला मामला केरल से आया।  जो की बाहर से आया था।  उसके बाद दिल्ली में इसका एक मामला सामने आया है।  वही अब छत्तीसगढ़ मंकीपाक्‍स के दो संदिग्‍ध मिले हैं। इसमें एक मरीज भिलाई और दूसरा रायपुर का है। खबरों के अनुसार मरीज में मंकीपाक्‍स के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि लक्षणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजा है। भिलाई के चौहान टाउन ग्रीन वैली में मिला मंकीपाक्‍स का संदिग्‍ध बीते 21 जुलाई को ओमान से रायपुर लौटा था। वहीं छत्तीसगढ़ में  तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों ने  चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 640 मरीज सामने आये हैं। वहीं दुर्ग जिले में एक संक्रमित की मौत हुई है। रायपुर जिले में कोरोना के सर्वाधिक 224 मरीज मिले हैं। आपको बता दें छत्‍तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिव की दर विगत 3 दिनों पहले साढ़े चार प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 5.16 पहुंच गई है।प्रदेश भर में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3919 पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलते समय मास्‍क का उपयोग जरूर करें। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने  एहतियात बरतने की अपील की है। 

MadhyaBharat 27 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.