Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
आफताब मियां उर्फ आफताब आलम गिरफ्तार
आफताब मियां उर्फ आफताब आलम गिरफ्तार

आफताब मियां पर 50 हजार रुपये का था इनाम

 

भिलाई से बिहार के सिवान जिले में एक  काफिले पर एके-47 से फायरिंग करने के आरोपित को  पुलिस ने गिरफ्तार किया  है। आरोपित आफताब मियां उर्फ आफताब आलम बीते 15 दिनों से यहां पर रह रहा था। आफताब मियां पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।आफताब मियां, सिवान के बाहुबली सांसद रहे शहाबुद्दीन का सहयोगी बताया जा रहा है।  बिहार पुलिस और एसटीएफ ने जामुल पुलिस के सहयोग से आफताब आलम को ढौर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि  सिवान जिला के ग्राम चांप पश्चिम टोला पंचरुक्खी निवासी आफताब मियां उर्फ आफताब आलम पर पंचरुक्खी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे रईस खान के काफिले पर एके-47 से फायरिंग करने का आरोप है। उक्त फायरिंग में एक व्यक्ति की जान भी गई थी। आपको बता दें जामुल थाना पुलिस की मदद से पुलिस ने ग्राम ढौर में आफताब के रिश्तेदारों के घर पर छापामार कार्रवाई की और आफताब आलम को गिरफ्तार किया गया। आफताब आलम, सीवान के बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का सहयोही रह चुका है। बीते विधानसभा चुनाव में वो भारतीय पंंचायत पार्टी से पंचरुक्खी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।वहीं रिश्तेदारों ने बताया कीं आफताब आलम कोई अपराधी नहीं, बल्कि समाजसेवी है। बिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ से आफताब आलम के जान को खतरा भी बताया है।

MadhyaBharat 31 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.