Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
सिरोंज में मिले दो विदेशी संदिग्ध
सिरोंज में मिले दो विदेशी संदिग्ध

 

दोनों के पास से ईरान का पासपोर्ट 

 

विदिशा के सिरोंज में पुलिस ने दो विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से ईरान का पासपोर्ट है। दोनों संदिग्धों के पास भारत का टूरिस्ट वीसा मिला है। जिससे ये पता चला है कि दोनों पति पत्नी हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।  पुलिस दूतावास से भी इनकी जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात थाना सिरोंज में ये दोनों विदेशी एक ज्वेलर्स की दुकान में खरीदारी करने गए थे।  यहां दोनों का दुकानदार से विवाद हो गया। विदेशी लोगों को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। किसी के द्वारा  पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दुकानदार का आरोप है कि दोनों विदेशी खरीदारी के बहाने पैसे चुराने की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई जहां उनके पास ईरानी पासपोर्ट, भारत के टूरिस्ट प्लेस की एक सूची और वीसा मिला है।  ये  ट्रैवल वीसा पर भारत आना बताया। एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि  ईरान दूतावास और इमीग्रेशन डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना देकर उन व्यक्तियों के द्वारा दी गयी जानकारी को वेरिफाई किया जा रहा है। वही पूरे मामले में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विदेशी लोगों के मिलने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के पास से ईरान के अल बुर्ज का पासपोर्ट, और अमेरिका, ईरान समेत अन्‍य देश की करंसी मिली है। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष है। जिस टैक्सी से वे आये थे उसके ड्राइवर का मोबाइल नंबर बन्द आ रहा है, उसकी भी जांच कराई जा रही है।

MadhyaBharat 2 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.