Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
गुणवत्ता हीन खाने और पानी के कारण उलटी दस्त
गुणवत्ता हीन खाने और पानी के कारण उलटी दस्त

 

मृतक छात्राओं के स्वजनों ने कार्रवाई की मांग की 

 

दुर्ग के रस्तोगी कालेज में  आवासीय छात्रावास में छात्राओं के उल्टी दस्त से संक्रमित होने की जांच पूरी हुई । स्वास्थ्य विभाग ने  जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी  है। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी के साथ-साथ हास्टल के मेस का खाना भी गुणवत्ता हीन होना पाया गया है।वहीं भिलाई निगम के अधिकारियों ने भी नर्सिग कालेज के छात्रावास में रह रही छात्राओं से वहां नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस पर यह बात सामने आई कि माडल टाउन स्थित मेस से भोजन तैयार कर उक्त छात्रावास सहित अन्य छह छात्रावासों में भेजा जाता है। भोजन भी गुणवत्ता हीन बताया गया है। इसके अलावा छात्रावास का पानी दूषित है। उल्टी दस्त से पीड़ित एक छात्रा कामिनी चुरेंद्र की मौत 31 जुलाई को हुई थी। मृत छात्रा के परिवार के सदस्यों ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में शिकायत कर कालेज प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर की मांग की है। वहीं रस्तोगी कालेज भिलाई के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के उल्टी-दस्त से पीड़ित होने का सिलसिला जारी है। चार और छात्राओं को इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया।  दो छात्राओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम हाईटेक अस्पताल पहुंची और इलाज के लिए भर्ती छात्राओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

MadhyaBharat 3 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.