Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
सीहोर में बारिश के चलते नर्मदा तटीय में अलर्ट
सीहोर में बारिश के चलते नर्मदा तटीय में अलर्ट

 

दो दिन स्कूलों , आगनबाड़ी में अवकाश घोषित

 

प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जिलों में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं  मौसम विभाग ने सीहोर जिले को अलर्ट घोषित किया है। सीहोर जिले के नर्मदा तटीय बुदनी, रेहटी, नसरुल्लागंज क्षेत्र के नर्मदा किनारे निचली बस्तियों के 20 से अधिक गावों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लगातार नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से खतरे के निशान तक पहुंच गई है।  बरगी और तवा बांध के गेट खोलने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने सभी नागरिकों से बाढ़ प्रभावित और जलभराव वाले संभावित निचले स्थानों से सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर जाने की अपील की है। चौरसाखेड़ी व डिमावर गांव को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। जिले के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए आगामी समय में बाढ़ प्रभावित और जलभराव वाले संभावित स्थानों, ग्रामों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने  सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल, पुलियों, रपटों के ऊपर पर पानी बह रहा हो, उन्हें पार नहीं करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले और उन मार्गों से नहीं जाएं जिन मार्गों की नदी नालों पर बने पुलों पर पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें। 16 और 17 अगस्त को जिले के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है। साथ आगनबाड़ी की भी छुट्टी के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें बरगी व तवा के गेट खुलने से नीलकंठ गांव खाली कराने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। 

MadhyaBharat 16 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.