Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
इमरती देवी और विधायक सुरेश राजे आपस में भिड़े
इमरती देवी और विधायक सुरेश राजे आपस में भिड़े

 

पार्षद खरीद फरोख्त को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक 

 

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहीं  ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक इमरती देवी और कांग्रेस विधायक सुरेश राजे एक-दूसरे से भिड़ गए।  दोनों नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों नेताओं के बीच विवाद नगर निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप के बाद हुआ  बीजेपी नेता इमरती देवी और विधायक सुरेश राजे ने एक-दूसरे पर पार्षदों को खरीदने-बेचने का आरोप लगाया।मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक इमरती देवी और कांग्रेस विधायक सुरेश राजे एक-दूसरे से भिड़ गए. चिर प्रतिद्वंद्वी दोनों नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों नेताओं के बीच विवाद नगर निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप के बाद हुआ. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता इमरती देवी और विधायक सुरेश राजे ने एक-दूसरे पर पार्षदों को खरीदने-बेचने का आरोप लगाया. वीडियो में सुना जा रहा है कि इमरती देवी कह रही हैं कि डबरा में हमारे 7 पार्षद थे कांग्रेस के 10 पार्षद थे. हमने अध्यक्ष बनाया. वहीं, कांग्रेस विधायक का कहना है कि उनके पास 10 पार्षद थे अध्यक्ष हमारा बनना चाहिए था लेकिन पार्षदों की खरीद-फरोख्त हुई। दोनों नेताओ के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि कांग्रेस विधायक इमरती देवी से कह रहे हैं कि तुमने पार्षद खरीदे हैं. इस पर इमरती देवी कह रही हैं कि तुमने बेचा है. इस पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे भड़ गए और कहा कि यह आरोप कैसे लगाया. मैने कब पार्षद बेचे. किसको बेचे. जिसको पार्षद बेचे उसका नाम बताओ. पास में मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं को वहां से हटाकर मामला शांत कराया।  चुनाव जीत हार के बाद अब चुने हुए जनप्रतिनधि को खरीदने के मामले बढ़ने लगे हैं। 

MadhyaBharat 11 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.