Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
महाकाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
महाकाल की अध्यक्षता में कैबिनेट  बैठक

 

शिवराज कैबिनेट  में भगवान महाकाल

 

उज्जैन में मध्यप्रदेश केबिनेट की बैठक भगवान महाकाल  की अध्यक्षता  में हुई। जिस जगह मुख्यमंत्री बैठते हैं वहां भगवान महाकाल की तस्वीर लगाई

और उसके एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और एक तरफ मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैठे।  कैबिनेट के साथियों को  संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा  महाकाल कॉरिडोर अब महाकाल लोक  के नाम से जाना जाएगा। मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता बाबा महाकाल ने की। बैठक से पहले सीएम शिवराज सहित सभी मंत्रियों ने महाकाल को नमन किया। इसमें फैसला लिया गया कि नवनिर्मित प्रांगण को महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को इसका लोकार्पण करेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उज्जैन में हवाई पट्टी का विकास किया जाएगा, इसके लिए 41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  उज्जैन में पुलिस बैंड में 36 कर्मचारी शामिल होंगे, इसका आकार बड़ा किया जाएगा।  शिप्रा नदी कलकल और प्रवाहमान रहे इसलिए रिवर लेक फ्रंट की तर्ज पर घाटों का विस्तार होगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा महाकाल महाराज ही सरकार हैं, यहाँ के राजा हैं, इसलिए आज महाकाल महाराज की धरती पर हम सभी सेवक बैठक कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक पल है हम सभी के लिए। हमने कल्पना की थी कि महाकाल महाराज के परिसर का विस्तार किया जाएगा। महाकाल लोक  के दो चरण तय किये, प्रथम चरण 351 करोड़ रुपये का था, फिर हमने द्वितीय चरण के लिए 310 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।  कई विकास के काम हमने किये हैं। रुद्रसागर को हमने पुनर्जीवित किया है।  इसमें क्षिप्रा नदी का पानी रहेगा। ये सभी कार्य महाकाल महाराज ही करवा रहे हैं।  हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 11 अक्टूबर को प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे।

MadhyaBharat 27 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.