Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
ट्रेन में युवक को युवती की फोटो लेना महंगा पड़ा
ट्रेन में युवक को युवती की फोटो लेना महंगा पड़ा

जीआरपी ने शिकायत पर युवक को किया गिरफ्तार 

 

बिलासपुर- तिरुपति एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती की फोटो खींचना एक  युवक महंगा पड़ा गया । युवती  इसकी सूचना  जीआरपी के हेल्पलाइन 1512 में की।  ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी थी। इस पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया । उसके खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बिलासपुर से तिरुपति जाने के लिए ट्रेन तय समय पर प्लेटफार्म छह पर आकर खड़ी हुई। इसके बाद यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने का सिलसिल शुरू हुआ। एक कोच में युवती भी थी, जो भाटापारा के लिए सफर कर रही थी। जिस सीट पर वह बैठी थी, उसके सामने विशाखापत्त्तनम के मलकापुरम निवासी रमजान हाफिज बेग भी सफर कर रहा था।  युवक चालाकी से मोबाइल पर युवती की फोटो खींचने लगा। अचानक युवती की नजर पड़ी तो उसे पता चल गया की सामने बैठा मोबाइल से फोटो खींच रहा है। वह सीट से उठी और युवक पर गुस्सा हो गई। युवक मना करने लगा। लेकिन जब युवती ने मोबाइल छीनकर देखा तो उसमें फोटो मिली। इस पर युवती ने तत्काल शासकीय रेलवे पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1512 पर काल कर पूरे मामले की जानकारी दी।

 

MadhyaBharat 30 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.