Since: 23-09-2009

  Latest News :
इस साल रुपये में आई 4.9% की भारी गिरावट.   संसद में वंदे मातरम् को लेकर जोरदार बहस.   सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया को जारी किया नोटिस.   इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार.   CM डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिली नई गति.   PCC चीफ जीतू पटवारी का शिक्षा नीति पर हमला.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध शिल्पकार मती हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से नवाजा,.   टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादी सरेंडर.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.  
राष्ट्रपति मुर्मु का जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत
राष्ट्रपति मुर्मु का जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत

 

राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर विमानतल पर की आगवानी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के लिए आज जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी मध्यप्रदेश की यह पहली आधिकारिक यात्रा है । राष्ट्रपति लालपुर, शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने आई हैं ।राष्ट्रपति  मुर्मु का आज दोपहर लगभग 12.15 बजे झारखंड की राजधानी रांची से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के डुमना विमानतल आगमन हुआ। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उनकी  अगवानी की। राष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,  प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं राज्य सभा सदस्य  सुमित्रा वाल्मिकी ने भी स्वागत किया। विमानतल पर करीब 10 मिनट रूकने के बाद राष्ट्रपति ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ वायुसेना के हेलिकॉप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान किया।

MadhyaBharat 15 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.