Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी ओवर ब्रिज हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी ओवर ब्रिज हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

 

मृतकों के प्रति संवेदना , घायल को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। बघेल ने इस हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।थाना कुम्हारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन अपनी पत्नी निर्मला एवं 12 वर्षीय बेटी को लेकर अपने मोपेड पावर एक्सल क्र. सीजी 04 एनएच 5125 पर सवार होकर ग्राम जंजगिरी कुम्हारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय कुम्हारी में बन रहे अधूरे ब्रिज को नहीं देख पाने के कारण वे सीधे पुल से जा भिड़े, जिससे पति और पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं उनकी 12 वर्ष की बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई है। एक अन्य घटना में अवन्ति बिहार कालोनी रायपुर निवासी नवीन प्रीतवानी (25 वर्ष) भी भिलाई से शादी समारोह से अपनी कार सीजी 04 एनएस 8449 से लौट रहा था। अचानक कार निर्माणाधीन सड़क पर अधूरे बने ब्रिज से टकरा गई और युवक घायल हो गया। दोनों घटना रात्रि लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है।

MadhyaBharat 10 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.