Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कड़ी मेहनत लगन एवं सतत प्रयास से ही प्रतिभा में निखार आता है
कड़ी मेहनत लगन एवं सतत प्रयास से ही प्रतिभा में निखार आता है

 

प्रतिभा का सार्वजनिक सम्मान जीवन में महत्वपूर्ण क्षण होता है : आर. एन. वर्मा

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां प्रयास आवासीय विद्यालय से आई आई टी, ट्रिपल आई आई टी, एन आई टी, एम बी एस एवं अन्य विशिष्ट संस्थाओं में प्रवेश हेतु चयनित 54 विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा अनुसंशित 50- 50 हजार रुपए का चेक इन प्रत्येक छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

   छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी भारत माता के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री  आर. एन. वर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के कड़ी मेहनत लगन एवं सतत प्रयास से आप लोगों का आज जिस प्रकार से सामाजिक रूप से सम्मान हुआ है वह जीवन में एक सुखदाई क्षण है। विद्यार्थी जीवन में जो अनुशासित रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर लगा रहता है एवं इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है, उन्हें ही सफलता का श्रेय मिलता है, पुरस्कृत सभी छात्र छात्राओं को एवं उपस्थित उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

MadhyaBharat 12 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.