Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
सोलर क्रांति,पेयजल से लेकर सिंचाई तक हजारों हितग्राही लाभान्वित
सोलर क्रांति,पेयजल से लेकर सिंचाई तक हजारों हितग्राही लाभान्वित

 

क्रेडा विभाग द्वारा किया जा रहा कार्य

 जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति हुई है और चार सालों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग हो रहा है। सोलर योजनाएं न केवल पेयजल और सिंचाई के लिए उपयोगी साबित हो रही है अपितु ग्रामीण क्षेत्रों को रौशन करने की दिशा में भी उपयोगी साबित हुई हैं। क्रेडा विभाग के अधिकारी टी आर ध्रुव ने बताया कि क्रेडा की योजनाएं बड़े पैमाने पर पूरे जिले में आरंभ की गई है। यह सुचारू रूप से चलती रहें, इसके लिए प्रभावी मानिटरिंग की जा रही है।

219 गांव अब हाईमास्ट लाइट से रौशन-पूरे जिले में 219 गांव हाईमास्ट लाइट से रौशन हो गये हैं। अब तक 695 सोलर हाईमास्ट लाइट लगाये गये हैं। इनके माध्यम से गांव के प्रमुख चौराहे रौशन हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लाइट लगने से गांव के सार्वजनिक स्थलों में अपराध कम हो गये हैं। लोग देर शाम तक बैडमिंटन, वालीबाल जैसे खेल खेलते हैं। ग्रामीण वीरेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लगने से अब गांवों में मानस गान बड़े स्तर पर हो रहे हैं। काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। रोशनी का एक पक्ष यह है कि इससे सब कुछ रोशन हो रहा है।

375 गांवों में सोलर ड्यूल पंप- क्रेडा ने 375 गांवों में सोलर ड्यूल पंप लगाया है। इनमें 696 नग पंप लगाये गये हैं। इनके माध्यम से 2436 यूनिट बिजली की बचत हो रही है। इनसे ग्रामवासियों को बारह महीने पेयजल मिल रहा है। ध्रुव ने बताया कि इसकी निरंतर मानिटरिंग विभाग द्वारा की जा रही है और लोगों को सेवा प्रदाय की जा रही है।

सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के पांच कार्य आरंभ-  सिंचाई के क्षेत्र में भी बढ़िया काम हुआ है। अभी पांच सौर सामुदायिक सिंचाई योजना आरंभ हो गई है और इसके माध्यम से पांच सौ से अधिक हितग्राहियों के खेतों में पानी पहुंचा है। इंदिरा गांव गंगा योजना अंतर्गत 7 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसके माध्यम से 740 यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

28 गांवों में स्ट्रीट लाइट संयंत्र-क्रेडा द्वारा 28 गांवों को स्ट्रीट लाइट से रौशन किया गया है। इनमें 36 नग सोलर प्लांट लगाया गया है। गौठानों में 713 नगर सोलर प्लांट लगाये गये हैं और इनके माध्यम से चारागाहों और गौठान के लिए पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। इनके माध्यम से बारह हजार यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

देमार. पंदर में बनेगा ऊर्जा पार्क- देमार.पंदर में ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी जिसके उपरांत इसके लिए कार्य आरंभ हो गया है। इसके माध्यम से लोगों ने अपारंपरिक ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग जानेंगे कि सोलर एनर्जी कितनी उपयोगी है और क्षय होते ऊर्जा स्रोतों के दौर में कितनी प्रभावी है।

वैक्सीन इनसे ही सुरक्षित- पीएचसी, सीएचसी में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पावर की व्यवस्था सोलर सिस्टम द्वारा ही है। लगभग 40 स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है और इसके माध्यम से 384 यूनिट बिजली की बचत हो रही है। 

MadhyaBharat 18 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.